फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   student suicide

आईटीआई के छात्र ने की फंदा लगाकर की आत्महत्या, कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
student suicide
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में आईटीआई के छात्र ने घर के पास बने एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी 24 वर्षीय युवक आईटीआई का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम को वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। बात करते-करते युवक नाराज हो गया और घर के पास बने घेर में कमरे के अंदर चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर बाद तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद उसे दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। पास ही में मोबाइल भी रखा हुआ था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शनिवार सुबह बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। वहीं कोतवाल नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed