{"_id":"68b3477fcee68348a903bb84","slug":"student-dies-under-suspicious-circumstances-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-146748-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sun, 31 Aug 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। पिता के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। छात्रा की मां का पहले ही निधन हो चुका है। उसका लालन-पालन उसकी बुआ ने किया था। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद छात्रा स्कूल से आई और बगैर किसी को बताएं घर में रखी चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर किशोरी ने परिजनों को जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात बताई। परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को गांव ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।