{"_id":"61940f2a29c94d379e760a37","slug":"student-dies-of-dengue-in-ujhari-12-new-patients-found-hasanpur-news-mbd409677756","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझारी में छात्रा की डेंगू से मौत, 12 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझारी में छात्रा की डेंगू से मौत, 12 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/उझारी। जिले में डेंगू जान लील रहा है। एक और डेंगू पीड़ित कक्षा दस की छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा को कई दिनों से बुखार आ रहा था।
उझारी के मोहल्ला होली चौक निवासी कलुआ सिंह की 17 वर्षीय बेटी मधु को पिछले छह दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार होने के कारण परिजनों ने उसे को नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। छात्रा की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण परिजन हसनपुर ले गए। जहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लैब से जांच कराई गई तो उसे डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार के दौरान सोमवार रात को उसकी मौत हो गई। छात्रा नगर के ही एक विद्यालय में कक्षा दस में पढ़ती थी।
वहीं, सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में 3345 मरीज देखे गए। इनमें डेंगू के 12, बुखार के 276, डायरिया के 28, टाइफाइड के 4 मामले सामने आए हैं। वहीं कोविड जांच के लिए 1058 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सीएमओ ने बताया कि अब धीरे-धीरे डेंगू के मामले कम हो रहे हैं। जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा।