फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   student and electric employee died due to high tension

हाईटेंशन करंट से छात्र और बिजली कर्मचारी की मौत

Sun, 27 May 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर/सैदनगली।
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर/सैदनगली। Updated Sun, 27 May 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
student and electric employee died due to high tension
छात्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ट्यूबवेल पर नहाने गए दो छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। जिसमें एक की मौके ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हसनपुर-संभल मार्ग के झकड़ी अड्डे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।                    
विज्ञापन

सैदगनली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक निवासी होमगार्ड अख्तर अली का 14 वर्षीय बेटा फैजान शिखर इंटर कॉलेज कुंदरकी भूड़ में कक्षा नौ का छात्र था। जबकि मोहनीश कक्षा दस का छात्र है।  शनिवार को वह दोनों अपने ही ट्यूबवेल पर नहाने के लिए खेत पर गए थे। इसी बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा दूसरे खेत में हाईटेंशन की         लाइन न निकलने पर तार का बंडल बनाकर पेड़ पर टांग रखा थी। 
विज्ञापन

दोनों छात्रों को इसका पता नहीं था इसलिए दोनों बिजली के तारों की चपेट में आ गए। जिससे फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा छात्र मोहनीश गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी मिलते ही होमगार्ड के घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को सैदनगली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हसनपुर-संभल मार्ग के झकड़ी अड्डे जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार और हसनपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर कर जाम खुलवाया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed