फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   strike of banks

बैंकों में हड़ताल, 100 करोड़ के लेनदेन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
strike of banks
अमरोहा। राष्ट्रव्यापी आहृवान पर बैंक शाखाओं में गुरुवार को हड़ताल रही। रुपये की उम्मीद में बैंक में आएं लोगों को लौटना पड़ा। चेक क्लीयरिंग समेत अन्य काम बाधित रहे। 187 बैंकों में काम नहीं हुआ। एटीएम में भी रकम नहीं मिले। रुपये के लिए भाग दौड़ करनी पड़ी। इसके अलावा 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहृवान किया। इसका जिले में असर देखने को मिला। शहर के आजाद रोड, अतरासी तिराहा और बड़ा बाजार, जट बाजार रोड, लकड़ा, बाईपास आदि जगहों पर बैंक की शाखाओं का शटर डाउन रहा। सुबह में लोग कैश के लिए बैंक पहुंचे लेकिन शटर डाउन देख वापस लौट गए। बैंक कर्मचारियों ने मांगों के प्रति एकजुटता का इजहार किया। कहा कि सरकार की नीतियों से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार कमियों को दूर करने में नाकाम है। श्रम कानूनों में संशोधन से पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कर्मचारियों को हक की आवाज बुलंद करने की छूट नहीं मिलेगी। तमाम तरह की सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed