फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strict action will be taken if there is negligence in the security of EVMs: DM

ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if there is negligence in the security of EVMs: DM
अमरोहा मंडी समिति में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ब्रीफिंग के दौरान दिशा निर्देश देते डीए? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम के साथ मंडी समिति पहुंच कर विधानसभा चुनाव के लिए जाने वाली पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा सर्वोपरी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के दृष्टिगत पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वाहनों को विधानसभा वार खड़े कर दिया गया है। जिसमें वाहन संख्या व विधानसभा का अंकन कर दिया गया है। पोलिंग पार्टी को जो वाहन संख्या आवंटित किया गया है, वह जाकर अपनी पूरी टीम लेकर प्रस्थान करेगी। पोलिंग पार्टी हर हाल में मंडी स्थित पुलिस लाइन में सात बजे अवश्य पहुंच जाएं। हर हाल में दो बजे तक पोलिंग पार्टियां रवानगी हो जाएंगी और अपने संबंधित बूथ में पहुंच जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके 14 फरवरी को सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ करा दिया जाएगा। समय से मॉकपोल की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। ईवीएम की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

ईवीएम को कहीं भी किसी भी प्राइवेट स्थान पर नहीं रखना होगा। ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी स्थिति में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोलिंग पार्टी बूथ पर पहुंचने पर किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगी। वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतदान संपन्न कराएगी। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ला, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ विजय कुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed