फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Still 64 thousand children are facing the winter season

खाते में रकम फिर भी 64 हजार नौनिहाल झेल रहे सर्दी का सितम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Still 64 thousand children are facing the winter season
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग के खाते में रकम होने के बाद भी 64,452 बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि ट्रांसफर नहीं की गई है। इस कारण छात्र-छात्राएं घरेलू कपड़ों, स्वेटर और चप्पल में स्कूल आ रहे हैं। वहीं, पहले चरण में 81 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते मेें रुपये भेजे गए थे।
विज्ञापन

जिले के अनुदानित मदरसे और परिषदीय स्कूलों में करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में 1100-1100 रुपये स्थानांतरित किए जाने हैं, ताकि स्वेटर, जूता-मोजा और यूनिफॉर्म खरीद सकें। हालांकि, पहले चरण में छह नवंबर को 81,428 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में रुपये भेजने का दावा किया गया है। वहीं, तकनीकी खामियों के चलते कई अभिभावकों के खाते में रुपये नहीं आए हैं। 50 दिन पहले करीब 64 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे, लेकिन 64,452 बच्चों के अभिभावकों के खाते में अब तक रुपये नहीं आए हैं। इस कारण से छात्र-छात्राएं ठंड में भी बगैर जूता और घरेलू स्वेटर में आ रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे जा रहे हैं। लगभग 60 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों को रुपये भेजे जा चुके हैं। चंद्रशेखर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed