फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sticks and sticks went for setting up fruit cart, five injured

फल का ठेला लगाने को लेकर चले लाठी-डंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went for setting up fruit cart, five injured
अमरोहा। धर्म स्थल गेट के पास फल का ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण में सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र मोहल्ला पापड़ी की है। यहां रहने वाले नफीस अहमद धर्म स्थल गेट के पास फल का ठेला लगाता है। आरोप के मुताबिक सोमवार को भी वह ठेला लगाने के लिए पहुंचा था। लेकिन तभी कुछ लोगों ने ठेला लगाने का विरोध शुरू कर दिया। जिसे लेकर कहासुनी हो गई। बाद में दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए उसके भाई और बेटे को भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। बवाल में नदीम अहमद, सजर और दानिश सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर यूसुफ, नवाब, अमन, परवेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed