फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   spread the area of dengue in amroha, one more doubt patient found

अमरोहा में डेंगू का दायरा बढ़ा, एक और आशंकित मिला

Tue, 16 Oct 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा। Updated Tue, 16 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
spread the area of dengue in amroha, one more doubt patient found
dengue
शहर में डेंगू आशंकित मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को डेंगू आशंकित मरीज का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा ही गया था कि सोमवार को शहर में फिर से एक और डेंगू आशंकित मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। शहर में अब तक चार डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं।        
विज्ञापन


शहर में डेंगू आशंकित मरीजों की तादाद बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग पशोपेश में है। क्योंकि तमाम इंतजामों के बाद भी डेंगू आशंकित मरीज लगातर बढ़ते जा रहे हैं। सीएचसी और जिला अस्पताल पर अब तक 36 डेंगू आशंकित मरीजों की जांच की जा चुकी है। इनमें से डेंगू की प्रारंभिक एनएस-वन जांच में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को फिर से शहर के एक मोहल्ले में डेंगू आशंकित मरीज मिला है। मरीज की एनएस-वन जांच पॉजिटिव आई है। एलाइजा टेस्ट के लिए नमूने को मेरठ भेजा गया है। मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखकर पालिका की लापरवाही नजर आ रही है। जबकि पिछले दिनों शहर में छह लोगों में मलेरिया की पुष्टि भी हो चुकी है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed