{"_id":"607f1a828ebc3eb92134d8c4","slug":"sp-supported-candidates-and-supporters-caught-distributing-money-to-voters-jpnagar-news-mbd3869366172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को रुपये बांटते पकड़े गए सपा समर्थित जिपं सदस्य प्रत्याशी और समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को रुपये बांटते पकड़े गए सपा समर्थित जिपं सदस्य प्रत्याशी और समर्थक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने आखिरी दौर में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अब सपा समर्थित प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रुपये बांटते पकड़े गए हैं। पुलिस ने प्रत्याशी और 6-7 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की है।
यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 2 का है। रविवार की रात सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, कांस्टेबल रामभरोसे के साथ जमुनाखास चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली की सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मस्तराम अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करते हुए वोटरों को लुभाने के लिए रुपये बांट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। तभी प्रत्याशी मस्तराम अपने समर्थकों के साथ अपनी बोलेरो कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बोलेरो के आगे पीछे चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा थी, लिहाजा पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एसआई मनोज कुमार की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मस्तराम और उनके 6-7 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। वहीं प्रत्याशी मस्तराम ने पुलिस के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने सत्ताधारी प्रत्याशी के दबाव में झूठी कार्रवाई की है। संबंधित पुलिस की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।