फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP caused riots, BJP showered flowers on Shiva devotees: Yogi Adityanath

सपा ने कराए दंगे, भाजपा ने शिव भक्तों पर वर्षाए फूल: योगी आदित्यनाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP caused riots, BJP showered flowers on Shiva devotees: Yogi Adityanath
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहरा में प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी के समर्थन में जनसभा को संबो - फोटो : JPNAGAR
रहरा (अमरोहा)। चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा शासन में प्रदेश के अंदर दंगे कराए गए, लेकिन हमने दंगे नहीं होने दिए। हमने कांवड़ यात्रा कराई, शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। प्रदेश के अंदर सुरक्षा का माहौल कायम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए मजबूती के साथ काम करके दिखाया। उन्होंने 14 फरवरी के दिन सबसे पहले मतदान, इसके बाद जलपान करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

वह शनिवार को रहरा के श्री प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान पर हसनपुर से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र खड़गवंशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों पर बुलडोजर चलाने का काम किया। बेटियों को सुरक्षा दी, नौजवानों को रोजगार दिया, गरीब को खुशहाली देने का काम किया, जबकि सपा के शासन में प्रदेश के अंदर असुरक्षा का माहौल कायम था, जिसे खत्म करके हमने सुरक्षा के रूप में बदलने का काम किया। हमने कोई कर्फ्यू नहीं लगने दिया, हमारी सरकार में कोई बमबाजी नहीं हुई, कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान इसी मैदान पर मौजूदा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करने के लिए आया था और आज 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन इसी मैदान पर महेंद्र को भारी मतों से जिताने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार ने ही सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम करके दिखाया है और आगे भी यही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed