फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sp candidate from hasanpur seat mukhiya gurjar threatened said i will see the administration if any one try to disturb counting of votes

सपा प्रत्याशी की धमकी: मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश की तो प्रशासन को देख लूंगा, कार्यकर्ताओं से की काउंटिंग स्थल पर पहुंचने की अपील

Wed, 09 Mar 2022 08:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Mar 2022 08:48 PM IST
सार

वीडियो में मुखिया गुर्जर कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार रही है। इसकी बौखलाहट से भाजपा चुनाव में गड़बड़ी कराने की तैयारी कर रही है। प्रशासन गड़बड़ी करा सकता है।
 

विज्ञापन
sp candidate from hasanpur seat mukhiya gurjar threatened said i will see the administration if any one try to disturb  counting of votes
हसनपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुखिया गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुखिया गुर्जर एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो प्रशासन को चेतावनी देने के अंदाज में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि  यदि मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश की तो मेरे पास भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ होगी। प्रशासन को देख लूंगा। उन्होंने मेरठ, दिल्ली व हसनपुर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भारी तादाद में मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार 10 मार्च को मतगणना होगी। मतगणना से ठीक एक दिन पहले सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मुखिया गुर्जर कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार रही है। इसकी बौखलाहट से भाजपा चुनाव में गड़बड़ी कराने की तैयारी कर रही है। प्रशासन गड़बड़ी करा सकता है।
विज्ञापन


वीडियो में वो मेरठ, दिल्ली व हसनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता और समर्थक भारी तादाद में बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैं अंदर मतगणना में रहूंगा। यदि इस दौरान प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश की गई तो मैं हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पहले भी मैं प्रशासन से कई बार भिड़ चुका हूं। मालूम रहे कि चुनाव से पूर्व प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसको लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तीन मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि उसे मुखिया गुर्जर के वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed