{"_id":"6017022d8ebc3e33df42fde9","slug":"sound-of-leoperd-listen-gajraula-news-mbd3780025138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकाठेर और बसेली में सुनाई दी तेंदुए की गुर्राहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकाठेर और बसेली में सुनाई दी तेंदुए की गुर्राहट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा) । हाईवे किनारे स्थित गांव कांकाठेर और बसैली में तेंदुए की गुर्राहट सुनाई देने के बाद से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। घबराए किसान खेतों से लौट आए।
रविवार की सुबह गांव निवासी ब्रह्म सिंह, सुखदेव, रतना आदि खेतों पर गए हुए थे। किसानों के मुताबिक सवेरे लगभग सात बजे दूर से तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी। इसके बाद वे वहां से भाग निकले। वहीं गांव बसैली में असगर अली, इसरार आदि ने तेंदुए की गुर्राहट सुनाई देने का दावा किया। शनिवार की तड़के गांव कुदैना चक से हाईवे पर सड़क पार कर कांकाठेर की ओर गए तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। बता दें कि लगभग चार माह पूर्व तेंदुआ खादर के गांव मुरादपुर में स्थित राधा गोविंद इंटर कालेज की दीवार पर देखा गया था। इसके बाद से खादर में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका सही साबित हुई थी। हालांकि तब से तेंदुआ किसी ने नहीं देखा है लेकिन उसकी गुर्राहट सुनाई देने की चर्चाएं अभी जारी हैं। बीते माह गांव कांकाठेर में तेंदुए ने घेर में बंधी गाय पर भी हमला कर दिया था। कुछ देर बाद गाय ने दम तोड़ दिया था। दो दिन पूर्व कांकाठेर, कुदैनाचक, अलीनगर में तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी थी। वहीं लगभग एक सप्ताह पूर्व गांव पपसरा खादर में बंधे के निकट भी तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी थी। इसके बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। संवाद