फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   social distencing

बढ़ रहे मरीज, बढ़ रही लापरवाही, लॉकडाउन में 59 केस, अनलॉक में 82 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
social distencing
अमरोहा। कोरोना संक्रमण काल में लाकडाउन से छूट मिलते ही लोग लापरवाह हो गए। शायद यह सोच लिया कि कोरोना ने भी छूट दे दी। जबकि ये सोचना आपकी भारी भूल होगी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही लोगों में लापरवाही की प्रवृत्ति भी बढ़ती जा रही है। मरीज बढ़ने और लापरवाही की रफ्तार में आजमाइश चल पड़ी है। जिले में संक्रमितों मरीजों की बढ़ती संख्या कुछ ऐसा ही बयान करती है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सख्ती रही। लोगों में खौफ भी रहा। यही वजह रही कि लॉकडाउन के चार चरणों के कुल 66 दिनों में जिले में 59 पॉजिटिव केस सामने आए। लेकिन अनलॉक वन में अब सख्ती और खौफ दोनों खत्म हो गया। बाजार खुले तो लोगों में डर कम हो गया। सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही हैं। न चेहरे पर मास्क है। नतीजा आपके सामने हैं। लॉकडाउन के 66 दिनों पर अनलॉक वन के 30 दिन भारी पड़ गए। इन 30 दिनों में जिले में मरीजों की संख्या 141 पहुंच गई। इसमें अनलॉक वन में अकेले 82 संक्रमित मरीज सामने आए। जो हर स्तर की लापरवाही को दर्शाता है। अगर हालात यही रहे तो कोरोना का दोहरा शतक लगने में कुछ ही दिन लगेंगे।
विज्ञापन

सील इलाकों में खुल रहीं दुकानें, उमड़ रही भीड़
जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 141 होने के बाद भी हॉट स्पॉट इलाकों में बेरोकटोक लोगों की आवाजाही हो रही है। दुकानें खुल रही हैं। जहां खरीदारों की भीड़ भी जुट रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर न तो लोग जागरूक दिख रहे हैं, और न ही प्रशासनिक अमला उन पर लगाम लगाने में दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में लोगों की आवाजाही बरकरार
अमरोहा। शहर में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं। लोग बेवजह घर से निकलने से परहेज नहीं कर रहे हैं। संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद शहर के दस मोहल्लों में एसडीएम विवेक यादव और इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने मोहल्लों को सील कर बैरिकेडिंग लगा दी है। संक्रमण फैलने के डर से लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में दुकान खोलने पर भी रोक है। लेकिन मोहल्ला कोट समेत तमाम मोहल्लों में दुकानें खुल रही है। लोगों का घरों से निकला जारी है। दुकान खुलने पर लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। पुलिसकर्मी शारीरिक दूरी के अनुपालन के साथ-साथ आवश्यक सतर्कता का उद्घोषणा कर रहे हैं। लेकिन इसका फर्क लोगों पर अब नहीं पड़ रहा है। पुलिस कर्मी के डंडे भी अब नहीं बरस रहे हैं। जिसके कारण लोग की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। बढ़ते संक्रमित मरीजों के कारण भी सचेत नहीं हो रहे हैं। लोगों का कहना की अब बाहर से आए प्रवासी ही संक्रमित निकल रहे हैं। जिन्हें पहले से ही क्वारंटाइन सेंटर में रख गया है।

इन मोहल्लों में की गई बैरिकेडिंग
अमरोहा। शहर में मोहल्ला छेवड़ा, मोहल्ला शकूरपुर, मोहल्ला नल, आवास विकास द्वितीय, बेगम सराय, मोहल्ला गस्तनियान, मोहल्ला नल नई बस्ती, तकिया मोती शाह, मोहल्ला अहमदनगर, मोहल्ला चौक और कोट सहित दस हॉटस्पॉट क्षेत्र बने हुए हैं।
अमरोहा में कोरोना के बढ़ते मरीजों का ग्राफ
12 मार्च से 24 मई तक 74 दिनों में 59 पॉजिटिव केस
25 मई से 21 जून तक 28 दिनों में 50 पॉजिटिव केस
22 जून से एक जुलाई तक 10 दिनों में 20 पॉजिटिव केस
जिले में सख्ती और ढील के दौरान कोरोना के आंकड़े
लॉकडाउन कुल सैंपल पॉजिटिव
प्रथम (21 दिन) 126 09
द्वितीय (18 दिन) 646 20
तृतीय (14 दिन) 248 04
चतुर्थ (13 दिन) 334 26
अनलॉक वन (30 दिन) 4894 82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed