फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sleep with a cot at the factory gate unkwon vehicle crushed the watchman

डिवाइडर पर चारपाई डालकर सो रहे चौकीदार को अज्ञात वाहन ने कुचला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
sleep with a cot at the factory gate unkwon vehicle crushed the watchman
एक फैक्टरी के गेट के बाहर चारपाई डाल कर सो रहे चौकीदार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित नाईपुरा मोहल्ले में सोमवार की रात का है। थाना पुलिस ने बताया कि नाईपुरा निवासी हरि सिंह (65) पुत्र राम चंदर मोहल्ले में ही चौकीदारी करते थे। वह सोमवार की देर रात हाईवे पर स्थित एक फैक्टरी के गेट के बाहर चारपाई डाल कर सो रहे थे। रात में अज्ञात वाहन ने उनको कुचल दिया। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि फैक्टरी के बाहर गेट पर चारपाई डाल कर सो रहे चौकीदार को अज्ञात वाहन से कुचले जाने के कारण मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed