{"_id":"6273f57dd60e592771638a26","slug":"six-youths-came-to-bathe-in-tigri-ganga-four-were-rescued-two-missing-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: तिगरी गंगा में नहाने पहुंचे छह युवक बहे, चार को बचाया, लापता दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: तिगरी गंगा में नहाने पहुंचे छह युवक बहे, चार को बचाया, लापता दो की तलाश जारी
Thu, 05 May 2022 09:34 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)।
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 05 May 2022 09:34 PM IST
सार
शाम को कुछ युवकों को गर्मी लगी तो गंगा में नहाने के लिए तिगरी गंगा किनारे चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय सभी युवक गंगा जल में काफी आगे चले गए। जहां पर अचानक गहरा जल आ गया। जिसके चलते सभी छह युवक गंगा में बहने लगे।
विज्ञापन
तिगड़ी गंगा में छह लोग बहे, चार को बचाया गया
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
तिगरी गंगा धाम में नहाने पहुंचे दो सगे भाई सहित छह युवक गंगा में बह गए। जिनको डूबते देख पुरोहितों के शोर मचाने पर लोगों और गोताखोरों ने चार युवकों को बचा लिया, लेकिन युवक और किशोर का पता नहीं चला। वह गंगा के गहरे पानी में समा गए। गोताखोरों के साथ ही गांव के युवक उनको तलाश कर रहे हैं। रात आठ बजे के बाद तक पुलिस भी तलाश कराने में जुटी रही।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी निवासी मेहर चंद्र की गुरुवार को बारात आई थी। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में महरचंद्र की ससुराल है। लिहाजा उसकी बेटी की शादी होने के कारण ससुराल वाले सरकड़ी अजीज निवासी लोग टोकरा पट़्टी में भात लेकर आए थे। इनमें 18 वर्षीय नकुल पुत्र संजीव, 15 वर्षीय अतुल व उसका भाई नितिन पुत्र विजयपाल, अरुण, राजकुमार, रणजीत शामिल थे।
विज्ञापन
भात भरने के बाद शाम को कुछ युवकों को गर्मी लगी तो गंगा में नहाने के लिए तिगरी गंगा किनारे चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय सभी युवक गंगा जल में काफी आगे चले गए। जहां पर अचानक गहरा जल आ गया। जिसके चलते सभी छह युवक गंगा में बहने लगे। उनको बहता देख पुरोहितों और आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जिस पर गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। डूब रहे युवकों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। खबर मिलते ही पहुंचे गोताखोर भी गंगा में कूद पड़े। खासी मशक्कत के बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने अरुण, राजकुमार, रणजीत और नितिन को बचा लिया, लेकिन गहरे जल में समाए नकुल व अतुल का पता नहीं चला सक।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश तिवारी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस भी डूबे दोनों को तलाश कराने में जुट गई। रात आठ बजे के बाद तक गोताखोर, ग्रामीण और पुलिसकर्मी गंगा में तलाश करते रहे, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। गंगा में उनकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि चार युवकों को बचा लिया गया है। एक युवक व किशोर की तलाश जारी है।