फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   six thief arrested

चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
six thief arrested
अमरोहा। डिडौली पुलिस ने चोरों के एक गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार सभी चोर मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस की सख्ती के बाद चोरों ने जिले में चोरी की सात वारदातों को कबूला है। पुलिस ने सभी को जेल के हवाले कर दिया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस, गैस सिलिंडर और 16 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बताया कि विगत माह जिले में एक के बाद एक चोरी की कई वारदातें हुई थीं। इसके खुलासे में पुलिस लगी हुई थी। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह स्वयं एसएसआई सतेंद्र सिंह, एसआई विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, सिपाही उदयवीर सिंह, यशपाल और मनोज कुमार हाईवे और क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ढकिया चमन गांव से चक सूरजपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर स्थित बाउंड्री में कुछ लोग खड़े हैं। उनके पास अवैध असलहे हैं। सूचना मिलते ही वहां पहुंच कर पुलिस ने बाउंड्री को घेर लिया तथा वहां मौजूद छह युवकों को दबोच लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, गैस सिलिंडर और 16 हजार रुपये मिले हैं। कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपने नाम समीर उर्फ भूसा निवासी गांव सिरसवां दौराहा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, सूरमान हसन, समीर खान, साहिब, मुजरिम निवासी गांव लालूवाला थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद और अजमेरी निवासी गांव जीजलपुर थाना जहानागंज जनपद फतेहगढ़ बताया। उन्होंने बताया कि उनके गैंग ने जिले में चोरी की सात वारदातों को अंजाम दिया था। जिनमें थाना अमरोहा देहात, डिडौली, रजबपुर, सैदनगली और हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की घटनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed