{"_id":"626ade1089aa253a08636ee9","slug":"six-stolen-mobiles-recovered-four-arrested-gajraula-news-mbd4263051137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटे गए छह मोबाइल बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटे गए छह मोबाइल बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। राहगीरो से मोबाइल लूट के तीन बाइकर्स सहित चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर लूटे गए छह मोबाइल बरामद किए। इन आरोपियों में एक किशोर और फर्जी रसीद बनाने वाला दुकानदार भी शामिल है। आरोपियों से फर्जी रसीद और घटनाओं को अंजाम देते वक्त इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की।
थाना प्रभारी आरपी तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात्रि चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने एक बाइक पर सवार चार आरोपियों को पकड़ा। इनमें एक आरोपी किशोर है। चारों के कब्जे से पुलिस ने छह मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में बरामद मोबाइल लूट के होना कबूल किया। बताया कि एक मोबाइल 22 अप्रैल को ब्लॉक के सामने एक युवती से लूटा था। एक मोबाइल दिल्ली रोड पर दस दिन पूर्व लूटना कबूल किया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें तीन ने अपने नाम रौनक और सुहेल निवासी नौनेर और फरमुद्दीन निवासी अल्लीपुर चौपला बताए। बकौल पुलिस रौनक व सुहेल और उनका साथी किशोर राहगीरों से मोबाइल लूट और छीनने की घटनाओं को अंजाम देकर फरमुद्दीन की मोबाइल की दुकान से फर्जी बिल तैयार करवाते हैं। फरमुद्दीन की नगलिया मेव अड्डे पर मोबाइल की दुकान है। फर्जी बिल बनवाने के बाद लूट के मोबाइलों को सस्ते दामों में लोगों को बेचते थे। चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट के आरोपी किशोर सहित चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।