{"_id":"607dd5998ebc3ecfc9189db2","slug":"six-persons-injured-jpnagar-news-mbd386851856","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने से रोकने पर प्रत्याशी समर्थकों में फौजदारी, घह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने से रोकने पर प्रत्याशी समर्थकों में फौजदारी, घह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मतदान के अंतिम दौर में फर्जी वोट डालने से रोकने पर प्रधान पद के प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। घटना में छह लोगों को घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भरती करा दिया है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के असगरीपुर गांव की है। यहां के प्राथमिक विद्यालय में मतदान चल रहा था। शाम करीब पांच बजे वोटिंग का आखिरी दौर था। बताते हैं कि प्रधान पद के एक प्रत्याशी का समर्थक फर्जी वोट डालने एक युवक को लेकर आया था। तभी दूसरे पक्ष के प्रत्याशी और एसके समर्थकों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मतदान केंद्र से थोड़ी दूर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना में शौकीन, तौफीक और रईस समेत दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस को देखकर उपद्रवी फरार हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि मारपीट की घटना गांव के भीतर की है। मतदान केंद्र या वोट से इसका कोई मतलब नहीं है। प्रत्याशियों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।