{"_id":"60ef371e8ebc3e49c4241f8a","slug":"six-persons-injured-due-to-current-jpnagar-news-mbd3957259157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात चढ़त से पहले डीजे पर उतरा करंट, पांच बच्चों सहित छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात चढ़त से पहले डीजे पर उतरा करंट, पांच बच्चों सहित छह झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात(अमरोहा)। बरात चढ़त से पहले हाईटेंशन लाइन का करंट उतरने से डीजे संचालक और पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद वहां मौजूद बरातियों-जनातियों और बरात देखने आए लोगों में भगदड़ मच गई। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। तुरंत झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने डीजे को अपने कब्जे में ले लिया। घायल बच्चों के परिजनों ने डीजे संचालक के खिलाफ लापरवाही की तहरीर दी है।
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पंजू सराय गांव की है। बुधवार को यहां पर रहने वाले पप्पू सैनी की बेटी की बारात अमरोहा के किशनगढ़ गांव से आई थी। खाना खाने के बाद दोपहर में बरात चढ़त की तैयारी चल रही थी। चढ़त के लिए डीजे चालू कर दिया गया था। डीजे पिकअप में रखा हुआ था। इस दौरान डीजे संचालक आकाश पिकअप पर चढ़कर कुछ काम करने लगा। तभी ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन का तार उसके हाथ से छू गई। इसके दौरान करंट डीजे और पिकअप पर उतर आया। वहीं खड़े बरात देखने के लिए डीजे के पास खड़े सलमान (15) और उसका भाई अमन (13), शाहरुख (12) शानू (14) और सुहेल (7) बुरी तरह झुलस गए। डीजे संचालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। अचानक करंट उतरने से लोगों में भगदड़ मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया। परिजनों ने झुलसे बच्चों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक बच्चे को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
घटना की खबर मिलते ही मूंढाखेड़ा चौकी इंचार्ज सत्यदेव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर लोगों से जानकारी हासिल की। पुलिस डीजे को चौकी ले आई। वहीं झुलसे बच्चों के परिजनों ने बिजली के तार नीचे होने का हवाला देते हुए डीजे वाले पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।