फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six named for hunting Nilgai, one smuggler arrested

नीलगाय का शिकार करने में छह नामजद, एक तस्कर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Six named for hunting Nilgai, one smuggler arrested
नीलगाय का शिकार करने के मामले में डिडौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को आरोपित किया। साथ ही नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उप क्षेत्रीय वन अधिकारी की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में गोवंश पशु और नीलगाय का शिकार थम नहीं रहा है। शनिवार की दोपहर डिडौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जग्गा नगला गांव के रास्ते पर निर्माणाधीन नहर के पुल के पास गन्ने के खेत में नीलगाय का शिकार किए जाने की सूचना पर छापा मारा था। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने एक क्विंटल मांस और नीलगाय का सिर व अन्य अवशेष बरामद किए थे। पशु चिकित्सक डॉक्टर समीर दत्त ने अवशेषों का परीक्षण किया। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद एक तस्कर की पहचान हो गई। इसके आधार पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजीव वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने श्योनाली गांव निवासी आमिर और चार पांच अज्ञात तस्करों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि नामजद तस्कर आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed