फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SIR: Notices will be issued to 41,000 voters who provided incomplete information.

एसआईआर : अधूरी जानकारी देने वाले 41 हजार वोटरों को जारी होंगे नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
SIR: Notices will be issued to 41,000 voters who provided incomplete information.
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का प्रारूप आज किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया के साथ ही अनमैपिंग यानी अधूरी जानकारी देने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। सभी दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिले की चारों विधानसभाओं के 13.70 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया था। मतदाताओं को दिए गए गणना प्रपत्रों को वापस जमा कर डिजिटाइज्ड करने के लिए पहले चार दिसंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन बाद में तारीखों को कई बार चुनाव आयोग द्वारा आगे बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

निर्धारित समय में जिले में चारों विधानसभाओं के 1370374 के सापेक्ष 1188931 मतदाताओं के गणना प्रपत्र ही डिजिटाइज्ड हुए हैं। इसमें करीब 41826 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लगभग 181443 मतदाता एएसडी यानी अनुपस्थित, शिफ्टेड व मृतक अथवा डुप्लीकेट की श्रेणी के हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य यानी ड्राफ्ट का प्रकाशन होगा। इसके बाद बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद ऐसे मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित जरूरी दस्तावेज प्रमाण के रूप में दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed