{"_id":"5a400ebb4f1c1bc20a8b4a6a","slug":"sir-neighbors-do-flirting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर एंजिल ने एसपी को भेजा संदेश, सर...मेरे पड़ोसी करते हैं छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर एंजिल ने एसपी को भेजा संदेश, सर...मेरे पड़ोसी करते हैं छेड़खानी
ब्यूरो अमर उजाला / अमरोहा
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हों। महिला पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कई हेल्पलाइन भी जारी की हैं। लेकिन, जिले के हाल एकदम जुदा हैं। मनचलों से परेशान पावर एंजिल ने एसपी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर छेड़छाड़ की शिकायत की है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीड़ित छात्रा को पुलिस ऑफिस बुलाकर पूछताछ की गई। कप्तान ने छात्रा को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
शहर की बारहवीं की छात्रा को प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस की वुमेन पावर लाइन की पावर एंजिल बनाया है। इसका मकसद छात्राओं को छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाना और उनकी मदद करना है। लेकिन छात्रा दूसरे की मदद करने की बजाय खुद छेड़छाड़ की शिकार हो गई। शनिवार शाम छात्रा ने एसपी सुधीर कुमार सिंह के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर हड़कंप मचा दिया। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि कालेज आते-जाते समय रोज पड़ोसी युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। आरोपी युवक अपने घर के सामने फब्तियां कसते हैं। परिजन मनचलों के यहां शिकायत करने गए, तो उन्होंने हंगामा किया। साथ ही घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी है। आरोपी शादी के लिए परिजनों को धमका रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने छात्रा को बुलाकर पूरा माजरा जाना और कार्रवाई का भरोसा दिया है