{"_id":"6207ea627861fd586943e82c","slug":"short-circuit-to-a-pickup-filled-with-paint-jpnagar-news-mbd418642594","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से पेंट से भरी पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से पेंट से भरी पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
जोया के नारंगपुर चौराहे पर शुक्रवार की रात शॉट सर्किट से जलने के बाद फिकअप।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
जोया (अमरोहा)। पेंट से भरी पिकअप में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में पिकअप धू-धू कर जलने लगी। घटना से नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। चालक ने पिकअप से कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के बुद्धि विहार निवासी कृष्ण कुमार शर्मा पिकअप गाड़ी के मालिक हैं। उनकी पिकअप पर मोहम्मद यासिर चालक है। शुक्रवार को मोहम्मद यासिर मुरादाबाद के रहने वाले कारोबारी अमन भारद्वाज का हापुड़ से पिकअप में पेंट भर कर मुरादाबाद लौट रहा था। रात को करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही पिकअप डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित नारंगपुर चौराहे पर पहुंची, तभी अचानक पिकअप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में पिकअप धू-धू कर जलने लगी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें देखकर हाईवे पर अन्य वाहनों के पहिये थम गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। अग्निकांड में पिकअप और उस में रखा लाखों रुपये की पेंट जलकर नष्ट हो गया है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि फिकअप मालिक ने शॉट सर्किट से आग लगना बताया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।