फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shopkeeper died in accident

सड़क हादसे में मिठाई दुकानदार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper died in accident
अमरोहा। हाईवे पार करते समय बुजुर्ग मिठाई दुकानदार को रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मुरादाबाद लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। दुकानदार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

डिडौली में 70 वर्षीय गंगाराम का परिवार रहता है। गंगाराम गांव में ही मिठाई की दुकान करते थे। शुक्रवार की देर शाम वह हाईवे क्रॉस कर कहीं जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुकानदार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग के घायल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed