फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shav dafhnane ko leker chandankota me bawal

शव दफनाने को लेकर चंदनकोटा में बवाल

Thu, 20 Apr 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 20 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
shav dafhnane ko leker chandankota me bawal
हसनपुर के गांव चंदनकोटा में शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग के बाद सुलगते बिटोरे। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
आदमपुर थाना इलाके के गांव चंदनकोटा में बुधवार सुबह शव दफनाने के लिए श्मशान की भूमि पर गढ्ढा खोदने को लेकर बवाल हो गया। गोस्वामी समाज के लोगों द्वारा जाहरवीर बाबा की समाधि के पास गढ्ढा खोदने का विरोध करते हुए जाटव समाज के लोगों हंगामा कर दिया। मारपीट के साथ पथराव भी हुआ।
विज्ञापन


शरारती तत्वों ने जाहरवीर की समाधि तोड़कर बिटोरों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही सीओ तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह से हालात काबू में किए। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। मारपीट व पथराव में महिला समेत छह लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


गांव चंदनकोटा में गोस्वामी समाज के लोग गांव के नजदीक ही श्मशान की भूमि पर शव दफनाते हैं। मंगलवार रात मंगलवार रात को गांव निवासी मदन गिरी (40) पुत्र रोहताश गिरी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गोस्वामी समाज के लोग श्मशान की भूमि पर शव दफनाने के लिए गढ्ढा खोद रहे थे, इस दौरान गांव के ही जाटव समाज के लोगों ने जाहरवीर बाबा की समाधि के पास गढ्ढा खोदने का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव किया जाने लगा। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इस बीच कुछ शरारती तत्वों ने जाहरवीर बाबा की समाधि को तोड़कर बिटोरों को आग के हवाले कर दिया। गांव में बवाल की सूचना मिलते ही सीओ इंस्पेक्टर सिंह तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।


इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया। मारपीट व पथराव में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में उपचार कराया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed