फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Several major investment projects stalled due to regulatory hurdles.

Amroha News: नियमों के फेर में फंसकर आगे नहीं बढ़ पा रहीं कई बड़ी निवेश परियोजनाएं

Fri, 12 Jun 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 12 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Several major investment projects stalled due to regulatory hurdles.
अमरोहा। जिले को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के दावों के बीच बड़ी निवेश परियोजनाएं कागजों से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में अमरोहा जिले के लिए 6185 करोड़ रुपये के 187 एमओयू साइन किए गए थे लेकिन अब तक केवल 1699 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाएं ही धरातल पर उतर सकी हैं। शेष परियोजनाएं विभिन्न विभागों की एनओसी, जमीन की उपलब्धता और प्रक्रियागत अड़चनों में उलझी हुई हैं।

एमओयू के बाद भी निवेश की रफ्तार धीमी : लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की घोषणा करते हुए अलग-अलग जिलों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए समझौते किए थे। अमरोहा जिले में भी बड़े पैमाने पर निवेश की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अपेक्षानुसार नहीं रही। अधिकारियों के अनुसार एमओयू साइन होने के बाद कई निवेशकों ने शुरुआती रुचि दिखाई, लेकिन आगे बढ़ने पर उन्हें विभागीय प्रक्रियाओं और अनुमति संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे परियोजनाओं की गति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed