फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven years imprisonment for those who attacked policemen

Amroha News: पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को सात साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for those who attacked policemen
अमरोहा। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी को न्यायालय ने 7 साल 6 माह की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फिलहाल दोषी जमानत पर बाहर था। न्यायालय का फैसला आने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 16 जनवरी 2018 को गजरौला थानाक्षेत्र के अहरौला-गजरौला मार्ग पर लूट हुई थी। इसके बाद दरोगा प्रमोद कुमार, बृजेश कुमार 17 जनवरी को अहरौला-तेजवन चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से शकूराबाद की तरफ दो संदिग्ध व्यक्तियों के मोटरसाइकिल से घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी खाईखेड़ा के रास्ते होते हुए शकूराबाद तिराहे पर पहुंचे और मोटरसाइकिल सवार लोगों को रोकने की कोशिश की। बाइक पर सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। तलाशी के दौरान आरोपी से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम वीरेश पाल सिंह निवासी हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर बताया जबकि भागे हुए का नाम विनीत उर्फ राहुल बताया था। दोनों आरोपियों की लूट की घटना का अंजाम दिया था। लूट के पीड़ित खलील अहमद ने भी दोनों आरोपियों को पहचान लिया था। बाद में पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर वीरेश पाल सिंह को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विनीत उर्फ राहुल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फिलहाल हत्या की कोशिश के मामले में दोनों जमानत पर जेल से बाहर थे। इस मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। न्यायालय ने मुकदमे सुनाई करते हुए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में विनीत उर्फ विक्की उर्फ राहुल निवासी बरेखा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को दोषी करार दिया। आरोपियाें के खिलाफ लूट के मामले की पत्रावली अलग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed