फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   seven corona positive found

व्यापारी और फैक्टरी कर्मचारी सहित सात लोग कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
seven corona positive found
अमरोहा। जिले में व्यापारी और फैक्टरी कर्मचारी सहित सात लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4114 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 61 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 528 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें पांच लोग पॉजिटिव निकले। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 714 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें दो मरीज मिले हैं। संक्रमितों में व्यापारी और फैक्टरी कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4114 पहुंच गई है। कुल 61 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने पर सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 437 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 206204 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 1338 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed