फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   second patient suffering from fever in test report

बुखार की जांच में हर दूसरे मरीज को टाइफाइड

Tue, 05 Jun 2018 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। Updated Tue, 05 Jun 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
second patient suffering from fever in test report
doctor - फोटो : demo pic
जिले में टाइफाइड ने पांव पसार लिया है। अमरोहा के जिला संयुक्त चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टाइफाइड के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यहां पहुंचने वाला बुखार का हर दूसरा मरीज टाइफाइड की जद में है। 
विज्ञापन

  सरकारी अस्पतालों की लैब की जांच में आधे मरीज टाइफाइड पाजिटिव पाए गए। आंकड़ों की मानें तो बुखार के हर दूसरा मरीज टाइफाइड से पीड़ित है। दोनों अस्पताल में 887 बुखार की पीड़ितों की जांच में 396 मरीज टाइफाइड पाजिटिव पाए गए। जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक 21 अप्रैल से 20 मई तक बुखार के कुल 424 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 204 मरीजों को टाइफाइड की पुष्टी हुई। जबकि अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहली से 31 मई तक  बुखार के कुल 463 मरीजों की जांच हुई। इसमें 192 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यानी जिला अस्पताल की जांच में लगभग आधे और सीएचसी पर आधे से थोड़े कम मरीजों में टाइफाइड की पुष्टी हुई। टाइफाइड के इन मरीजों में महिलाएं तीस प्रतिशत, बच्चे और किशोर 50 प्रतिशत जबकि 20 प्रतिशत में बुजुर्ग  और अन्य लोग शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed