फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDM inspected the oxygen plant

एसडीएम ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the oxygen plant
बछरायूं। कोरोना के एक बार फिर से बढ़ते मामलों के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट को अपनी मौजूदगी में चलाकर देखा। वहां मौजूद डॉक्टर व तकनीशियनों को निर्देश दिए कि आक्सीजन प्लांट को चालू हालत में रखें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश भर में आक्सीजन की हुई किल्लत हुई थी। इसके बाद बछरायूं के संयुक्त चिकित्सालय में जनपद में सर्वाधिक उत्पादन क्षमता का आक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इस प्लांट की स्थापना में पीएम केयर्स फंड ने सहयोग किया था। इसकी उत्पादन क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर आक्सीजन है। कोरोना के एक बार बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम अरुण कुमार ने प्लांट का निरीक्षण किया। चिकित्सकों ने एसडीएम को प्लांट चलाकर दिखाया। एसडीएम ने चिकित्सकों से अपील की कि वे कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करते रहें। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed