{"_id":"68c9d4790b63979ba807ec40","slug":"science-exhibition-aaradhya-uroj-in-junior-and-yogesh-vaibhav-in-senior-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-147824-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी : जूनियर में आराध्य-उरूज और सीनियर में योगेश-वैभव का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी : जूनियर में आराध्य-उरूज और सीनियर में योगेश-वैभव का दबदबा
Wed, 17 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों को मुख्य अतिथि सीडीओ ने खूब सराहा। निर्णायक मंडल के अनुसार जूनियर वर्ग में आराध्य व उरूज व सीनियर वर्ग में योगेश व वैभव द्वारा बनाए मॉडल पहले स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षकों ने भी टीएलएम प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
कॉलेज के हॉल में आयोजित प्रदर्शनी की शुरुआत सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार व वित्त एवं लेखाधिकारी ने दीप जलाकर की। प्रदर्शनी में जिलेभर के 105 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक द्वारा कियाशील व स्थानीय आवश्यकता के समाधान पर आधारित निर्मित मॉडल को प्रदर्शनी में सजाया गया। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि विज्ञान एवं वैज्ञानिक सोच के बिना कुछ भी संभव नहीं है।
उन्होंने बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि सकारात्मक विचारधारा के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें फिर लक्ष्य के अनुसार पूरी शक्ति से लक्ष्य पाने का प्रयास करें, तब लक्ष्य प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने शिक्षकों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल की भी सराहना की।टीएलएम प्रदर्शनी में 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने नवाचार की शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा की विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं क्रियात्मक विचार विकसित होते हैं। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज के आराध्य व उरूज को पीयरोबोटिक हार्वेस्टिंग टाइप का मॉडल बनाने पर पहले पुरस्कार के रूप में चार हजार रुपये, नेहरू मैमोरियल इंटर कॉलेज ढबारसी के मोहम्मद आमान को रोबोट का मॉडल बनाने पर दूसरे पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये व कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज की पायल को कार्बन प्यूरिफायर का मॉडल बनाने पर तीसरे पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पांच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में अरविन्द कुमार, सूरज सिंह सैनी, जितेन्द्र कुमार, डॉ. मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे। आयोजन में समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक एमपी सिंह, डॉ धर्म सिंह, पवन कुमार त्यागी, स्नेहलता, किरनलता, कुमकुम, देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि का योगदान रहा।
-- -- -- --
टीएलएम प्रदर्शनी में शिक्षकों ने बनाए नवाचार के मॉडल
कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित हुई टीएलएम प्रदर्शनी में हिंदी व अंग्रेजी विषय में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कीर्ति प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बुढ़नपुर की प्रियंका सिंह दूसरे व आंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज उझारी पाविंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गणित व विज्ञान विषय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बुढ़नपुर की साबिया खातून पहले, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर की प्रीति चौधरी दूसरे व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गजस्थल की श्वेता तीसरे स्थान पर रहीं। सामाजिक विषय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बुढ़नपुर की प्रमिला कुमारी पहले, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गजस्थल की अंजलि चौधरी दूसरे व राजकीय हाईस्कूल रहरई की बबली रानी तीसरे स्थान पर रही।
-- -- -- -- -- -- -- --