{"_id":"620ea5844f42f3517935a27f","slug":"school-opened-after-50-days-smiles-on-the-faces-of-students-jpnagar-news-mbd419176279","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में लौटी चहल-पहल, पढ़ाई के साथ हेलो-हाय में गुजरा पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में लौटी चहल-पहल, पढ़ाई के साथ हेलो-हाय में गुजरा पहला दिन
विज्ञापन
School opened after 50 days, smiles on the faces of students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पिछले वर्ष 30 दिसंबर को परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। करीब 50 दिन बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों में चहल-पहल लौट आई। लंबी छुट्टी के बाद पहला दिन पढ़ाई के साथ हाय हैलो में गुजरा। विद्यालय खुलने पर छात्र काफी खुश दिखे और उनके चेहरे पर मुस्कान छाई रही। दोपहर लंच के समय छात्रों ने दोस्तों के साथ खेलकूद कर समय व्यतीत किया।। स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। अधिकांश बच्चे मास्क लगाकर स्कूल जाते दिखे।
कोरोना की इस लहर के कारण 30 दिसंबर से बंद चल रहे स्कूलों में बृहस्पतिवार से रौनक लौट आई। हंसते-चहकते बच्चे फिर से अपनी कक्षाओं में पहुंचे। ऑनलाइन पढ़ाई से ऊब चुके बच्चों को ऑफलाइन पढ़ाई का माहौल फिर से मिला। स्कूलों में बच्चों ने खूब मस्ती की और अपने दोस्तों से मिले।
सुबह शिक्षकों ने स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत किया। बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइज करने के बाद बच्चों को क्लास में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया। कई विद्यालयों में सबसे पहले पहुंचने वाले बच्चों को तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया। हालांकि कई स्कूलों में पहले दिन बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि सभी विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई है, जो यथावत रहेगी। लंबी छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों की संख्या थोड़ी कम रही है। स्कूल भेजने के लिए बच्चों के अभिभावकों से बात की जा रही है। शिक्षक जल्द से जल्द पिछड़े कोर्स को पूरा कराएंगे।