फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   saubhagya yojna for poor people

सौभाग्य योजना से रोशन होंगे गरीबों के घर

Thu, 23 Nov 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/ गजरौला।  Updated Thu, 23 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिजली के लिए तरस रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित सौभाग्य योजना के तहत अब गरीबों को मुफ्त एवं सस्ती दर पर करीब पांच सौ रुपये में कनेक्श जारी किए जाएंगे। साथ ही जिन गांवों में बिजली नहीं है वहां सोलर पैक भी वितरित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागीय अफसर डीपीआर बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य है। योजना के तहत निर्धारित किए गए बिंदुओं के आधार पर गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। जिन लोगों के घरों में कनेक्शन नहीं हैं। उन्हें कनेक्शन जारी करते हुए उनके घरों को रोशन किया जाएगा। वर्ष 2011 में सामाजिक आर्थिक जनगणना में जिन लोगों का नाम है। उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा, वहीं नाम ना होने की स्थिति में 500 रुपये में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के तहत प्रावधान है कि कनेक्शन के लिए दी जाने वाली 500 रुपये की धनराशि को 10 किस्तों में भी अदा किया जा सकता है। इसके अलावा जिन गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही ऐसे गांवों में घरों को पांच एलईडी बल्ब और एक पंखा का सोलर पैक भी दिया जाएगा। अफसर डीपीआर बनाने में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार अफसरों द्वारा करीब एक करोड़ से ज्यादा की कार्य योजना बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। जिसके बाद गांवों में बिजली पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed