फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sanitation worker attempts to rape a girl at the district hospital; massive uproar ensues.

Amroha News: जिला अस्पताल में सफाईकर्मी ने की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, जमकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker attempts to rape a girl at the district hospital; massive uproar ensues.
अमरोहा। जिला अस्पताल में भर्ती 10 वर्षीय बालिका के साथ आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी के द्वारा दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार सुबह वॉशरूम में पहुंचे सफाईकर्मी द्वारा बच्ची के कपड़े उतारने के दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंच गई। विरोध करने पर आरोपी मां-बेटी को धक्का देकर भाग निकला। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर स्थिति संभाली। देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की महिला सोमवार को अपनी बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। बालिका कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जांच में टायफाइड की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। मां-बेटी रातभर अस्पताल के वार्ड में रहीं।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वार्ड में सफाई हो रही थी। इसी दौरान बच्ची वॉशरूम गई। आरोप है कि एक सफाईकर्मी उसके पीछे अंदर पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े उतारने की कोशिश की। बालिका ने विरोध किया तो सफाई कर्मी ने उसका मुंह दबा दिया। इसी बीच मां की नजर पड़ गई। मां-बेटी के विरोध करने पर आरोपी धक्का देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में अस्पताल में भीड़ जुट गई। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक अफरातफरी का माहौल बन गया। मामला अलग-अलग संप्रदायों से जुड़े पक्षों का होने के कारण तनाव की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात नियंत्रित किए।
----------------
जांच कमेटी गठित, बर्खास्त हो सकता है सफाई कर्मी
प्रकरण की जांच के लिए सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. अवनीश कुमार और मैट्रन गीता राजपूत को शामिल करते हुए कमेटी गठित की है। कमेटी को बुधवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सफाई कर्मी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। उसे नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर मामले में अगली कार्रवाई निर्भर करेगी।

पीड़िता की मां ने अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। इसके बावजूद मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. अवनीश कुमार और मैट्रन गीता राजपूत को शामिल किया गया है। कमेटी बुधवार तक रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. एके भंडारी, सीएमएस
-------
जिला अस्पताल की घटना संज्ञान में है। पैनेसिया चौकी पुलिस मौके पर गई थी। उस समय बालिका की मां ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया था, तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- अवधभान सिंह भदौरिया, सीओ, नौगावां सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed