{"_id":"5b15a0d54f1c1b634d8b4bf7","slug":"sallary-cut-dawn-of-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे अफसरों के पसीने, वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे अफसरों के पसीने, वेतन कटा
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना की समीक्षा बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर और कैबिनेट चेतन चैहान की मौजूदगी में जिला योजना की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जिले की प्रस्तावित योजनाओं के लिए 244.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। बैठक में माननीयों ने लापरवाह अफसरों को जमकर फटकार लगाई। मंत्रियों के तेवर तल्ख देख एसी में बैठे अफसरों के पसीने छूटते रहे। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहे उद्यान अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी का वेतन काटने के निर्देश दिए।
सोमवार को प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभगार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिलना चाहिए। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अनुमोदित धनराशि शत-प्रतिशत प्राप्त कर कल्याणकारी योजनाओं में व्यय करें। जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले। गंगा तिगरी धाम में पर्यटन विभाग द्वारा सुलभ शौचालय बनवाया जाएं। ताकि मेला परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न होने पाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जो जर्जर अवस्था में है उनका सर्वेक्षण कराकर शीघ्र ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाए।
विद्यालयों में शौचालयों और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। जिन विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के कोर्स संचालित है वो विद्यालय कौशल विभाग से समन्वय स्थापित कर संचालित व्यवसायों से अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित करेें। चिकित्सालयों में सीटी स्कैन और डायलिसिस की व्यवस्था की जाए। डीपीआरओ को 164362 शौचालय बने होने का हवाला देते हुए जल्द ही जनपद को ओडीएफ घोषित करने के लिए निर्देशित किया। इसका पुन:सर्वेक्षण निगरानी समिति से कराया जाए।
विज्ञापन
डीएम हेमंत कुमार ने प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री को आश्वासन दिया कि उनकी सोच के अनुसार जनपद में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। प्रस्तावित धनराशि शत-प्रतिशत प्राप्त कर व्यय किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चैधरी, पालिका अध्यक्ष शशि जैन, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार, एडीएम वंश बहादुर आदि मौजूद रहे।