{"_id":"68b344fe0579bc9c150cbd74","slug":"salary-of-eight-including-dso-arto-administration-stopped-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-146705-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएसओ-एआरटीओ प्रशासन \nसमेत आठ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएसओ-एआरटीओ प्रशासन समेत आठ का वेतन रोका
Sun, 31 Aug 2025 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही से नाराज डीएम ने डीएसओ व एआरटीओ प्रशासन समेत आठ के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही निस्तारण आख्या असंतोषजनक पाए जाने पर सभी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन गंभीर है। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने के कारण असंतुष्ट फीडबैक के चलते जिले की रैंक भी पिछड़ रही है, जिससे डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के लिए चेताया है।
पिछले दिनों डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक भी बुलाई थी। लेकिन निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी डीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में भी नहीं पहुंचे। इससे डीएम ने उनके अगस्त माह के वेतन पर रोक लगा दी है। डीएम द्वारा जिन अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई है, उनमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, खंड विकास अधिकारी हसनपुर, जिला उपायुक्त मनरेगा, बाढ़ खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता व नोडल अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा निस्तारण में रूचि न लेने व असंतुष्ट फीडबैक पर बीईओ धनौरा, बाढ़ खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता, बीईओ अमरोहा, बीडीओ गंगेश्वरी, तहसीलदार अमरोहा, धनौरा व हसनपुर तथा डीएफओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद