फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sahadat diwas of ganghiji

राष्ट्रपिता के शहादत पर नमन, शांति के मसीहा और अहिंसा के पुजारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
sahadat diwas of ganghiji
अमरोहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर शनिवार को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश के लिए महात्मा गांधी का योगदान अतुलनीय है। गांधी जी का मानना था कि अहिंसा की बदौलत सब कुछ हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा राजनीतिक दलों ने उनके व्यक्तित्व की सराहना की। कहा कि गांधी जी आज नहीं हैं, लेकिन वह हर वक्त लोगों के दिलों में रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि वह शांति के मसीहा और अहिंसा के पुजारी थे।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन धारण किया गया। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी हर वक्त अहिंसा को बढ़ावा देते रहे। देश के लिए हम सभी लोगों को योगदान करने की जरुरत है। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विवेक यादव आदि रहे। वहीं शहर कांग्रेस के कुरैशी स्थित कार्यालय में शहादत दिवस मनाया गया। अध्यक्ष परवेेज आरिफ टीटू ने कहा कि महात्मा गांधी दुनिया के देशों में याद किए जा रहे हैं। वह शांति के मसीहा और अहिंसा के पुजारी थे। हम लोगों को भी अच्छे काम करने की जरुरत है। इस दौरान अली इमाम रिजवी, हसन आरिफ अंसारी, चनन खान, डॉ. शाहिद उस्मानी, हबीब, नायाब, फरमान अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed