{"_id":"5af4a4d24f1c1b3b0a8b97b0","slug":"rural-murdered-son-wife-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या, पत्नी-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की हत्या, पत्नी-बेटा गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर।
Updated Fri, 11 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
गांव मनोटा में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी मनोटा मेवाराम मजदूरी का काम करते थे। गांव वालों का कहना है कि मेवाराम और उसकी पत्नी ओमवती में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि आठ मई की दोपहर दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद मेवाराम घर में जाकर सो गया। इसके बाद वो गंभीर घायल अवस्था में मिले। परिजनों को सूचना दी गई कि सीढ़ियों से गिरकर मेवाराम घायल हो गए हैं। उपचार के लिए परिजन गजरौला के एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। जहां मेवाराम की हालत देखकर डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। उसे मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन ग्रामीणों को मेवाराम के सीढ़ियों से गिरने की बात हजम नहीं हुई।
इस मामले को लेकर गांव में एक पंचायत बैठी और पंचायत में मेवाराम की पत्नी ओमवती और उसके बेटे से बात की गई। गांव वालों का कहना है कि पंचायत में मां बेटे ने स्वीकार किया कि मेवाराम के सिर में लोहे की रॉड से वार किया था। इसके बाद पंचायत ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। कुछ ही देर के बाद गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रालियां भरकर थाने पहुंच गए। मां बेटे के खिलाफ मुकदमा लिखवाने के लिए तहरीर देने लगे।
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मेवाराम के पिता की तहरीर पर पत्नी ओमवती और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मेवाराम के दो बेटे और एक बेटी है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था।