{"_id":"5af2028e4f1c1b87648b6810","slug":"run-on-peepe-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपे के पुल से आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपे के पुल से आवाजाही शुरू
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Wed, 09 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
गंगेश्वरी क्षेत्र के अवंतिका देवी मंदिर से मरोरा को जोड़ने वाले पैंटून पुल की हो रही मरम्मत।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी पर बने पैंटून पुल पर सोमवार को मिट्टी की ढांग गिर गई थी। जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो गया और दर्जनों गांव का संपर्क कट गया था। मंगलवार को पुल की मरम्मत करते हुए यातायात चालू करा दिया गया। जिस रास्ते पर पुल है वह अवंतिका मंदिर को जाता है।
मंगलवार को विभागीय कर्मचारियों का अमला पैंटून पुल की मरम्मत में जुट गया। दोपहर होने तक इस पुल की मरम्मत कर ली गई और यातायात के लिए खोल दिया। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिली है।
गौरतलब है कि गंगेश्वरी क्षेत्र के अवंतिका देवी मंदिर से मरोरा को पैंटून पुल जोड़ता है। बुलंदशहर के अवंतिका देवी मंदिर के निकट गंगा के ऊपर बनाया गया पैंटून पुल हसनपुर तहसील क्षेत्र के मरोरा, जीबपुर, दढ़ियाल समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। सोमवार को मिट्टी की ढांग गिरने से गंगा किनारे पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दर्जनों गांव का सीधे संपर्क खत्म हो गया था। पुल की अहमियत समझते हुए आनन फानन विभागीय लोगों ने मरम्मत कर यातायात को सुचारु कराया।