फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Rule of law in the state, daughters are safe'

‘प्रदेश में कानून का शासन, बेटियां हैं सुरक्षित’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
'Rule of law in the state, daughters are safe'
अमरोहा कलक्ट्रेट गांधी सभागार में पत्रकार वार्ता करतीं माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री ग? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने रविवार को सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां सिलसिलेवार गिनाईं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर कामयाबी के झंडे बुलंद कर रही है। युवाओं को नौकरी देने में अव्वल है। इसके अलावा कानून के शासन कायम रखने से बहन बेटियां सुरक्षित हैं। किसानों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाई जा रही हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के खात्मे में सरकार पूरी तरह कामयाब है। सरकार के कामों से जनता का रुझान बढ़ा है। इसके चलते भाजपा सरकार का विकल्प कोई और नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

वह रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कन्या सुमंगला, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मिशन शक्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि योजना से पात्रों को लाभ मिले। इसके लिए सरकार काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान की भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म से लेकर शादी होने तक का सरकार ने बीड़ा उठा लिया है। महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। प्रदेश में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। सुकन्या समृद्धि योजना में 14 साल तक रकम जमा होती है। कन्या की आयु 18 साल होने पर 50 प्रतिशत राशि और 21 साल होने पर ब्याज समेत राशि निकाली जा सकती है। अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी, एसपी पूनम, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषि पाल नागर, शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा के अलावा डीडीओ प्रदीप यादव और परियोजना निदेशक डीआरडीए अमरेंद्र प्रताप सिंह रहे।

बदायूं-बिल्सी-बिजनौर रोड बनने से आवागमन में सहूलियत
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने जिले के विकास कार्यों के बारे में बताया कि 419.92 करोड़ की लागत से कोर रोड के तहत 79.125 किलोमीटर सड़क का उच्चीकरण कराया जा रहा है, जिसमें बदायूं-बिल्सी और बिजनौर मार्ग (राज्य मार्ग 5) शामिल है। इससे आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा जिले में ऑपरेशन कायाकल्प के लिए 2,087 कार्य कराए गए हैं जिसमें कुल 2,724 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं जिले में 103 गांव में पंचायत भवन पूरा हो गए हैं जबकि 206 में पंचायत भवन की कवायद शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed