फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmini Academy won the match by five wickets

क्रिकेट : रुक्मणी एकेडमी ने पांच विकेट से जीता मैच

Fri, 07 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Rukmini Academy won the match by five wickets
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को द आर्यंस एकेडमी और रुक्मणी एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने 38.4 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मानित चौधरी ने नाबाद 37, शाहीन तुर्क ने 27 व सात्विक ने 26 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद अमान, मोहम्मद जमी और फैज मोहम्मद ने दो-दो व वहाब तुर्क और कृष्णा यादव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 29.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टीम के देव पैसल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 97, काव्य चौधरी ने 33 व मोहम्मद कैफ ने नाबाद नौ रन बनाए। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज उजैफ सिद्दीकी ने तीन व मानित चौधरी और अशब सिद्दीकी ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच देव पैसल व गेम चेंजर फैज मोहम्मद को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर अब्दुल रहमान और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेट आयोजक व कोच माेहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, उमैर अहमद, सोनू मलिक, मोहम्मद हसीब, ओम दत्त शर्मा, तरुण चीमा, मंजर अब्बास, मोहम्मद नदीम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed