फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rs 1.30 lakh was snatched from the farmer on the pretext of selling tractor

ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर किसान से 1.30 लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर लोगों ने पिता-पुत्र से सवा लाख रुपये हड़प लिए।ये मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती कलां का है।पैसा मिलने के बाद भी आरोपियों ने ट्रैक्टर नहीं दिया और न ही उसकी रकम वापस की।

विज्ञापन
Rs 1.30 lakh was snatched from the farmer on the pretext of selling tractor

विस्तार

ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर लोगों ने पिता-पुत्र से सवा लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ये मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती कलां का है। यहां पर कमरे आलम का परिवार रहता है। उन्हें ट्रैक्टर खरीदवाने का झांसा देकर गांव के ही शकील और उसके बेटे शाने अली ने जून 2022 उनकी बातचीत पश्चिमी बंगाल निवासी हैदर अली और उसकी पत्नी तिथि मलिक से कराई थी। ट्रैक्टर का सौदा एक लाख 30 हजार रुपये में हुआ था।
विज्ञापन

सौदे के आधार पर उसने कमर आलम पश्चिम बंगाल के दंपती के खाते में पैसा भी जमा कर दिया था। पैसा मिलने के बाद भी आरोपियों ने ट्रैक्टर नहीं दिया और न ही उसकी रकम वापस की। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पर की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाला पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि अदालत के आदेश पर शकील, शाने अली, हैदर अली व तिथि मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed