फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rotary celebrated the New Year with an installation ceremony.

Amroha News: रोटरी ने अधिष्ठापन समारोह संग मनाया नव वर्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rotary celebrated the New Year with an installation ceremony.
हसनपुर में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में मौजूद रोटेरियन। स्रोत कार्यकर्ता
हसनपुर। रोटरी क्लब हसनपुर द्वारा अधिष्ठापन समारोह एवं नववर्ष समारोह का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन नितिन अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे।
विज्ञापन

संचालन क्लब सचिव रोटेरियन अशोक कुमार ने किया। इस दौरान क्लब द्वारा जरूरतमंद छह महिलाओं सिलाई मशीनें प्रदान की। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा, त्याग और दान की भावना से ही समाज का वास्तविक निर्माण होता है। उन्होंने रोटरी द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना की और भविष्य में और अधिक सेवा प्रकल्पों को गति देने का आह्वान किया। रीजनल असिस्टेंट गवर्नर एवं क्लब ट्रेनर अर्पण गुप्ता ने कहा कि रोटरी का जहां सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच पातीं, वहां रोटरी मानवता के नाते पहले पहुंचकर लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती है।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी राजीव अग्रवाल, क्लब उपाध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र त्यागी, संतोष अग्रवाल, चंद्रसेन अग्रवाल, ईश्वरचंद्र अग्रवाल, डा.योगेश चौहान, आशुतोष अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, मनोज अग्रवाल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed