फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways buses will run from today to Tigri Dham

श्रद्धालुओं की सहूलियत को आज से तिगरी धाम को दौड़ेंगी रोडवेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from today to Tigri Dham
तिगरी धाम। तिगरी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। बुधवार से मुरादाबाद मंडल के पांच अड्डों से 120 रोडवेज बसों को संचालन तिगरी के लिए होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यह बसें बुधवार की सुबह से 19 नवंबर की शाम तक चलेंगी।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल तिगरी में गंगा स्नान मेला लगता है। इस बार भी परिवहन निगम ने तिगरी मेला स्पेशल की व्यवस्था की है। इसके लिए रोडवेज ने एक सौ बीस अनुबंधित बसों को मेले के लिए लगाया है। जिसमें मुरादाबाद डिपो से 45, पीतलनगरी डिपो से 30, संभल से 5, अमरोहा से 25 और धामपुर डिपो से 15 बसें चलेंगी। तिगरी मेले को लेकर बस के साथ तिगरी में अस्थायी कंट्रोल रूम, वर्कशाप के साथ स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके जौहरी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान 19 नवंबर को है। इसके पहले दिन श्रद्धालु दीपदान करने तिगरी जाते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रोडवेज बसों का संचालन 17 नवंबर की सुबह से 19 नवंबर की शाम तक रहेगा। सभी बसें संबंधित डिपो से सीधे तिगरी धाम के लिए चलेंगी। श्रद्धालुओं की उपलब्धता के आधार पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed