फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads will be built with Rs 11 crore, the condition of ponds will improve

Amroha News: 11 करोड़ रुपये से बनेंगी की सड़कें, सुधरेगी तालाबों की सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built with Rs 11 crore, the condition of ponds will improve
अमरोहा। जिला पंचायत की ओर से गांव-गांव विकास कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के छह ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले गांवों में सड़क, नाला निर्माण और तालाबों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कराए जाएंगे। इन कार्याें के लिए 11 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि तैयार कार्ययोजना पर जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले अमरोहा के अलावा धनौरा, हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला और जोया ब्लाॅक हैं। छह ब्लॉकों के अंतर्गत 576 ग्राम पंचायत आती हैं। इनमें 1133 गांव शामिल हैं। कई गांवाें में सड़कों से लेकर नालियों की हालत खस्ताहाल है। साथ ही अन्य विकास कार्य भी ठप हैं। अब जिला पंचायत की ओर से ब्लॉक वार गांवों को चिह्नित किया गया है। इसके तहत 73 कार्यों की योजना तैयार की गई है। पंचम और 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए 11 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। जिला पंचायत की ओर से पिछले महीने विकास कार्य कराने पर मुहर लगी थी।
विज्ञापन

धनौरा में 18 तो हसनपुर में 16 गांवों में होंगे कार्य
जिला पंचायत की तैयार की गई 73 कार्याें की योजना में मंडी धनौरा में 18 तो हसनपुर ब्लाॅक के 16 गांवों को चुना गया है। इनमें सीसी, नाला और पुलिया निर्माण कराये जाने हैं। साथ ही खड़ंजा पर लेपिंग का कार्य भी शामिल है। जबकि, जोया के 12, गंगेश्वरी 11, अमरोहा नौ और गजरौला के सात गांवों में कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बड़े कार्य कराए जाएंगे
धनौरा के गांव पतेवा में ईश्वरदेवता मार्ग पर खड़ंजा लेपन निर्माण कार्य 36.93 लाख रुपये, जोया में डिडौली में सिवोरा तिरोह से भूड़ा मंदिर तक खंड़जा मार्ग निर्माण कार्य 37.94 लाख रुपये, धनौरा में हिरना खेड़ी में नीली खेड़ी तक मिट्टी खंड़जा निर्माण कार्य 34.20 लाख रुपये, गजरौला के सिहाली जागीर में संपर्क मार्ग पर लेपन कार्य 35.24 लाख रुपये समेत अन्य कार्य होंगे।
बहादरपुर में तालाब में होगा कार्य
ब्लाॅक अमरोहा के गांव बहादरपुर खुर्द के तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यहां पर तरह-तरह के निर्माण कार्य होंगे। यहां खोदाई, दीवार, बर्थ आदि बनेंगे। इसके लिए 12.31 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। इसके अलावा अन्य गांवों में तालाब पर कार्य होंगे।

- जिला पंचायत की ओर से 11 करोड़ के कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लग चुकी है। इनकी कार्य योजना तैयार करने के साथ-साथ टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। छह ब्लॉक से जुड़े गांवों में सीसी व नाला निर्माण, खंड़जा भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा तालाब पर भी कार्य कराए जाएंगे। 73 कार्याें की योजना पर जल्द ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - जितेंद्र तोमर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article