फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Road opened for light four wheelers, repair work continues

हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खोला रास्ता, मरम्मत कार्य जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road opened for light four wheelers, repair work continues
तहसील क्षेत्र के गांव गंगानगर से सीधा बुलंदशहर को जोड़ने वाले रास्ते को हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। कई दिनों से यहां दो पहिया वाहनों को भी गुजरने की छूट दे दी थी। हालांकि मरम्मत कार्य लगातार जारी है। चार पहिया भारी वाहनों का आवागम अभी बंद रहेगा।
विज्ञापन

पहाड़ी जलाशयों से लगातार गंगा में छोड़े जा रहे पानी की वजह से गंगा तेजी के साथ कटान कर रही है। गंगा का क्षेत्रफल बढ़ रहा है। हजारों बीघा भूमि पर खड़ी किसानों की फसलों को गंगा के पानी ने अपनी आगोश में ले लिया है। 19 अगस्त की रात को गंगा का तेज कटान होने की वजह से गंगा पुल को सटी अप्रोच स्लैब ध्वस्त हो गई थी। उससे जुड़ा करीब बीस मीटर का रास्ता भी कट गया था। जिससे यहां से आवागमन बंद हो गया था। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि इसके दो दिन बाद पैदल वालों के लिए रास्ता खोल दिया था। लेकिन गंगा कटान की सड़क फिर कट गई थी। मरम्मत के बाद शुक्रवार को फिर यहां से पैदल वालों व दो पहिया वाहनों व ई रिक्शा के लिए मार्ग को अस्थायी रूप से चालू कर दिया था लेकिन चार पहिया वाहनों को यहां से अभी आवागमन बंद था। लोग ब्रजघाट होकर बुलंदशहर पहुंच रहे थे। या फिर उन्हें बुलंदशहर जाने के लिए संभल के गंवा से अनूपशहर को पहुंचना पड़ रहा था। डीएम द्वारा मरम्मत कार्य की लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसलिए मरम्मत कार्य में लापरवाही नहीं बरती जा रही।
विज्ञापन

सोमवार को मार्ग को हल्के चार पहिया वाहनों के लिए भी खोल दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। हालांकि अभी भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विजय कुमार का कहना है कि हल्के चार पहिया वाहनों के लिए रास्ते को खोल दिया है। अभी भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। मरम्मत कार्य जारी है। जल्द ही भारी वाहनों का आवागमन भी सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed