फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RO plant owner dies in road accident, two accomplices serious

सड़क हादसे में आरओ प्लांट मालिक की मौत, दो साथी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
RO plant owner dies in road accident, two accomplices serious
अमरोहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर घर का सामान लेने जा रहे बाइक सवार तीन साथियों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में आरओ प्लांट के मालिक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रानीनगर चिड़िया बाग में मेहर सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा हरजीत सिंह उर्फ शिवम आरओ प्लांट चलाता था। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी थी, इसलिए देर शाम वह अपने साथी शिवम और बंटी के साथ अमरोहा नगर में बाजार से सामान खरीदने के लिए जा रहा था। तीनों एक बाइक पर सवार थे। जैसे की उनकी बाइक जोया रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हरजीत सिंह उर्फ शिवम को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। एसओ सुनील मलिक ने बताया की मृतक के पिता मेहर सिंह की तहरीर स्कॉर्पियो के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed