फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Revenue recovery should be done by running campaign

अभियान चलाकर की जाए राजस्व वसूली: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Revenue recovery should be done by running campaign
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर राजस्व वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की प्रगति की समीक्षा एवं अन्य राजस्व, चकबंदी कार्यों की समीक्षा, एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की प्रगति कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्टांप, राजस्व, परिवहन कर, आबकारी वानिकी एवं वन्य जीव सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली एवं वसूली के सापेक्ष जारी आरसी की समीक्षा की गई और कम राजस्व वसूली वाले विभागों को तेजी लाने के निर्देश दिए। चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाएं वरना कार्यवाही की जाएगी। बैठक में राजस्व वसूली में प्रगति दिखनी चाहिए। अभियान चलाकर राजस्व वसूली की जाए। बड़े बकायेदारों को गिरफ्तारी भी की जाए। इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तहसील क्षेत्र के किसी भी तालाब में अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी उप जिला अधिकारी, तहसीलदार अपने कार्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए परेशान न किया जाए। इस दौरान एडीएम भगवान शरण, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed