फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Retired teachers will hit the road to solve salary related problems

वेतन संबंधी समस्याओं के निस्तारण को सड़क पर उतरेंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers will hit the road to solve salary related problems
सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष-2016 से किसी भी शिक्षक का प्रोन्नत वेतन नहीं लगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जल्द ही सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में की गई। बैठक में संघ के ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमा शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों में महज 20 फीसदी का ही प्रोन्नत वेतन लगा है। इसके अलावा वर्ष-2016 से किसी भी सेवानिवृत्त शिक्षक का प्रोन्नत वेतन नहीं लगा है, जबकि 12 साल में चयन वेतन और 22 साल में प्रोन्नत वेतन लगता है। अपनी इस समस्या को लेकर वह जिलाधिकारी से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ का आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी की हीला हवाली के चलते उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी भरे लहजे में कहा जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। छत्तर सिंह, राधे श्याम शर्मा, हेम सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, बलवीर सिंह, आनंद स्वरूप, गंगा सरन, सरदार सिंह, बनवारी लाल, जबर सिंह, रामचरन सिंह, गोविंद सिंह, फकीर चंद्र, सुरेंद्र सिंह, राम स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed